{"_id":"69fbe60b95b54578d10c5318","slug":"yamuna-city-girl-playing-outside-her-house-dies-after-being-hit-by-a-bike-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna City: घर के बाहर खेल रही बच्ची की बाइक की चपेट में आने से मौत, वाहन चालक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna City: घर के बाहर खेल रही बच्ची की बाइक की चपेट में आने से मौत, वाहन चालक पर लापरवाही का आरोप
Thu, 07 May 2026 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 May 2026 06:39 AM IST
सार
हादसे की वजह से खून से लथपथ हुई बच्ची को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खत्तीवान में तेज रफ्तार बाइक ने पांच साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे की वजह से खून से लथपथ हुई बच्ची को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
फारुख की पांच वर्षीया बेटी शुबाना मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी के दौरान दौड़ते हुए गली की दूसरी तरफ जाते समय सामने से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। वहीं, बाइक सवार दोनों युवक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में उन्हें भी चोटें आईं हैं और फिलहाल वे भी अस्पताल में इलाजरत हैं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बच्ची के परिजनों ने बाइक सवारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इलाके में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
घटना के बाद इलाके के लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। निवासियों ने बताया कि युवक आए दिन तेज रफ्तार से लापरवाही भरे अंदाज में बाइक चलाते हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। कई बार स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और मासूम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्ची को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। अभी इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी, जेवर