फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yadav singh bring bribe in his wife's bank account

काली कमाई का कुबेर यादव सिंह पत्नी के अकांउट में मंगाता था रिश्वत की रकम

Fri, 18 Mar 2016 04:45 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
yadav singh bring bribe in his wife's bank account
यादव स‌िंह

नोएडा अथॉरिटी और यमुना एक्सप्रेस-वे के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह ने ठेका दिए जाने की एवज में एक फर्म से रिश्वत की रकम अपनी पत्नी कुसुमलता के बैंक एकाउंट में मंगाई थी।

विज्ञापन


सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया है। चार्जशीट में बताया गया है कि अंडरग्राउंड केबल का यह वो ठेका था, जिसका काम ठेका छोड़ने से पूर्व ही शुरू हो चुका था।
विज्ञापन


दूसरी ओर सीबीआई की इस चार्जशीट पर विशेष न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को भी संज्ञान नहीं लिया है। फिलहाल चार्जशीट के दस्तावेजों को इंडेक्स किए जाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के एकांउट में मंगाए 50 लाख

yadav singh bring bribe in his wife's bank account
यादव स‌िंह

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में अंडरग्राउंड केबल के तीन ठेकों का जिक्र है। सीबीआई ने अपनी जांच में पाया है कि यह वो ठेके हैं, जिनका काम पहले ही शुरू हो चुका था।

सिर्फ औपचारिकता भर पूरी करने को ठेका छोड़ा गया। सीबीआई ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि ठेका देने की एवज में यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के बैंक एकाउंट में 50 लाख रुपये की रकम बतौर रिश्वत जमा कराई गई।

सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि बैंक एकाउंट में हुए लेनदेन के चलते ही कुसुमलता को चार्जशीट में आईपीसी-109 एबेटमेंट का आरोपी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed