इलाज से ठीक नहीं हुआ सड़ने लगा शरीर, सीएम के पास पहुंची बात तो मच गया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का गलत इलाज करने के आरोप में जिला अस्पताल के डाक्टर घिर गए हैं। हालत बिगड़ने पर युवक को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी।
सीएम के संज्ञान लेने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मचा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक से तलब की है।
नगर के पुलिस लाइन निवासी संदीप (22) पुत्र रमेश चंद्र का 15 जून को जिला अस्पताल में अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद से संदीप की तबीयत बिगड़ती चली गई। उसका शरीर सड़ने लगा। इस बाबत जब चिकित्सक से कहा गया तो उसने पल्ला झाड़ लिया।
उसका शरीर सड़ता जा रहा है
हालत बिगड़ने पर युवक को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के भाई प्रदीप के अनुसार, मेरठ में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि युवक का गलत ऑपरेशन किया गया है, जिसके कारण उसका मल पेट में ही रुक रहा है। इससे उसका शरीर सड़ता जा रहा है।
वहीं अखिल भारतीय यादव महासभा के सचिव नितिन यादव ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। सीएम के संज्ञान में मामला पहुंचते ही अफसरों में हड़कंप मच गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने इसकी रिपोर्ट महानिदेशक स्वास्थ्य से मांगी गई है।
सीएमएस डॉ. प्रीतम सिंह का कहना है कि सर्जन डॉ. फूल कुमार द्वारा युवक का ऑपरेशन किया गया था और 22 जून तक युवक उनकी ही देखरेख में था। इसके बाद उसके परिजन बिना किसी को बताए अस्पताल से उसे ले गए।