फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wrong information about a premium train stoppage in newspapers

पलवल नहीं है इस प्रीमियम ट्रेन का स्टॉपेज

Sun, 15 Jun 2014 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद Updated Sun, 15 Jun 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
wrong information about a premium train stoppage in newspapers

गर्मी के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने विभिन्न स्थानों से कई प्रीमियम सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसी क्रम में हजरत निजामुद्दीन- सिकंदराबाद के बीच प्रस्तावित प्रीमियम ट्रेन भी शामिल है।

इस ट्रेन का पलवल रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज ही नहीं है लेकिन उत्तर रेलवे द्वारा अखबारों में जारी की गई सार्वजनिक सूचना में प्रीमियम ट्रेन का पलवल रेलवे स्टेशन पर ठहराव बताया गया है।
विज्ञापन


सूचना देखने के बाद यात्रियों में थोड़ी खुशी महसूस हुई लेकिन जब उन्होंने इंटरनेट से टिकट बुक कराना चाहा तो पलवल रेलवे स्टेशन के नाम से रिजर्वेशन स्वीकार ही नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पता चला था कि उत्तर रेलवे द्वारा ठहराव की जो सूचना जारी की गई थी वह गलत है। संचालन टाइम टेबल के मुताबिक गाड़ी संख्या 02723/02724 प्रीमियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से छूटने के बाद फरीदाबाद व पलवल रेलवे स्टेशन पर बिना रुके ही पास होगी।

उधर, उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमर सिंह नेगी का कहना है कि कि सिकंदराबाद प्रीमियम ट्रेन का पलवल रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। अखबार में छपी सूचना के भूल को सुधारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed