फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Would suffer from February 6 power crisis.

6 फरवरी से झेलना होगा बिजली संकट

Thu, 05 Feb 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 Feb 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Would suffer from February 6 power crisis.
गाजियाबाद के लोगों को शुक्रवार से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। मुरादनगर से लाल कुआं की ट्रांसमिशन लाइन के कंडक्टर तार बदलने का काम तीन महीने में पूरा किया जाना था।
विज्ञापन


कंडक्टर बदलने का काम धीमा चलने के कारण अधिकारियों ने इसमें फेरबदल कर दिया है। अब लाइन के कंडक्टर तारों को नीचे उतारकर बदला जाएगा।

इस दौरान लाल कुआं से मिलने वाली सप्लाई 6 से 28 फरवरी तक बंद रहेगी। इससे शहर के 33 केवीए के सात पावर स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


इनको राठी और डीपीएच पावर स्टेशनों से सप्लाई दी जाएगी। बुधवार को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन अफसरों की बैठक में बिजली कटौती का शेड्यूल तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा स्थानीय पावर कट का शेड्यूल
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
शाम 5:30 बजे से रात 8:00 बजे तक
चरनसिंह पावर स्टेशन का क्षेत्र
प्रतापविहार पावर स्टेशन का क्षेत्र
डासना पावर स्टेशन का क्षेत्र

दोपहर 1:00 बजे से शाम 3: 30 बजे तक
रात में 8:00 बजे से 10:30 बजे तक
एसएसजीटी पावर स्टेशन का प्रतापविहार का क्षेत्र
बुलंदशहर रोड क्षेत्र

शाम 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
सुबह 6:00 बजे से 8:30 बजे तक
बुलंदशहर रोड प्रथम का क्षेत्र
इलेक्ट्रो स्टील पावर स्टेशन का क्षेत्र
राठी पावर स्टेशन के क्षेत्र के उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed