फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   worlds most wide and small highway will be build in haryana

हरियाणा में बनेगा दुनिया का सबसे चौड़ा व छोटा हाईवे

Sun, 26 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 26 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
worlds most wide and small highway will be build in haryana
- फोटो : file photo

हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में दुनिया का सबसे चौड़ा व सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा। उन्होंने कहा कि सोहना रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए लगभग 700 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा चुकी है।

विज्ञापन


जिसका शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अगले माह करेंगे। मंत्री ने यह बात सोहना रोड स्थित स्पेज प्रेवी पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुनिया का सबसे चौड़ा 16 लेन और सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा, जो केवल तीन किलोमीटर का होगा। मंत्री ने कहा कि नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड (एनपीआर) और सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के सबसे चौड़े 16 लेन के रोड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सड़कों पर मेट्रो भी प्रस्तावित
उन्होंने कहा कि इन दोनों सड़कों पर मेट्रो भी प्रस्तावित है। इस रोड पर बनने वाले प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर लगभग 500 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। नरबीर सिंह ने कहा कि हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो लाइन को भी सुभाष चौक तक जोड़ने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 प्रदेश का स्वर्णिम वर्ष है। यह गुरुग्राम के लिए काफी सार्थक साबित होगा। वर्तमान वित्त वर्ष में जिले में विकास कार्यों की झड़ी लगने वाली है। प्रस्तावित सभी कार्य इस वर्ष में पूरे करा दिए जाएंगे।


मंत्री ने कहा कि जिलावासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निपटारा जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान निश्चित निर्धारित समय पर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed