फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Liver Day: Increasing weight is reducing liver capacity, body is becoming weak

World Liver Day : बढ़ता वजन घटा रहा लिवर की क्षमता, तन हो रहा कमजोर; शोध बताते हैं... 25 साल बाद होगा बुरा हाल

Sat, 19 Apr 2025 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 05:45 AM IST
सार

शोध बताते हैं कि करीब 25 साल बाद देश में लिवर की बीमारी तेजी से बढ़ेगी। इसमें मोटापा बड़ी भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
World Liver Day: Increasing weight is reducing liver capacity, body is becoming weak
विश्व लिवर दिवस 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

खराब खानपान व जीवन शैली से शरीर का बढ़ता वजन लिवर की क्षमता को घटा रहा है। शोध बताते हैं कि करीब 25 साल बाद देश में लिवर की बीमारी तेजी से बढ़ेगी। इसमें मोटापा बड़ी भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर में तेजी से मोटापा बढ़ रहा है। मोटापे के लिवर की क्षमता तेजी से प्रभावित हुई है। एम्स के एक शोध के मुताबिक, देश में तीन में से एक व्यस्क और बच्चा नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर से पीड़ित है। यह समस्या शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ रही है, जबकि इस समस्या को 100 फीसदी तक रोका जा सकता है। यदि व्यक्ति खानपान और जीवन शैली में सुधार करता है तो लिवर की बीमारी की आशंका को 50 फीसदी तक दूर कर सकता है।
विज्ञापन

World Liver Day 2025: लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रही हैं आपकी ये आदतें, तुरंत कर लें सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. शालीमार ने बताया कि देश में मोटापे के साथ लिवर की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में किए गए शोध में तीन में एक व्यस्क व बच्चा नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर से पीड़ित है। कई लोग इसे जानते भी नहीं हैं। यह आंकड़ा बढ़ रहा है।

50 फीसदी कम कर सकते हैं जोखिम
लिवर ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. संजीव सैगल ने कहा कि सिर्फ खानपान की आदतों में बदलाव और पोषण में सुधार करके लिवर की बीमारी के 50 फीसदी मामलों को रोका जा सकता है। लिवर में खुद को ठीक करने की अद्भुत क्षमता होती है। सही जीवनशैली में बदलाव करके कई साल से हुए नुकसान को भी ठीक किया जा सकता है। ताजे फल, हरी सब्ज़ियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार न सिर्फ लिवर की बीमारी को रोकते हैं, बल्कि लिवर के रीजेनेरशन में भी मदद करते हैं।

दिन में 20 ग्राम तेल ही काफी
एम्स की चीफ डायटीशियन डॉक्टर परमीत कौर ने कहा कि मोटापे से बचने के लिए दिन में 20 ग्राम तेल ही काफी है। यदि हम अभी से कदम उठाएं तो खराब भोजन, शराब, प्रोसेस्ड फूड और खराब जीवनशैली से लीवर को होने वाले नुकसान को ठीक किया जा सकता है।


इनका करें सेवन

  • घर का बना हुआ ताजा भोजन
  • मोटा व साबूत अनाज से बना भोजन
  • हाइड्रेशन का रखें विशेष ध्यान
  • शरीर की क्षमता अनुसार घी, तेल व दूध का प्रयोग करें

इनसे बचें

  • चीनी से भरे पेय
  • जंक फूड और फास्ट फूड
  • प्रोसेस्ड फूड

यह ला सकते हैं सुधार

  • खाद्य लेबलिंग सुधार
  • पोषण संचालित स्कूल भोजन कार्यक्रम
  • शर्करा युक्त पेय पदार्थों पर सख्ती
  • अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों पर सख्ती
  • शराब का सेवन बंद करें
  • नियमित रूप से व्यायाम

लिवर करता है यह काम
डॉक्टरों का कहना है कि लिवर चुपचाप 500 से ज्यादा काम करता है। इसमें विषाक्त पदार्थों को प्रोसेस करना, मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करना, पाचन में सहायता करना और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना शामिल है।

60% दिल्लीवालों को फैटी लिवर
एम्स के विशेषज्ञों ने एक शोध में पाया कि 30 से 60 साल तक की उम्र में करीब 60 फीसदी दिल्लीवाले फैटी लिवर से पीड़ित हैं। यह समस्या शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों पर बढ़ रही है। इस शोध में 828 शहरी और 832 ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया था। ज्यादातर में नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed