{"_id":"5f756cd32103fa4b966d6b74","slug":"world-blood-donation-day-amar-ujala-foundation-organise-blood-donation-camps-in-all-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद-नोएडा समेत यूपी में कई जगह अमर उजाला ने आयोजित किया रक्तदान शिविर का आयोजन, आप भी करें महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद-नोएडा समेत यूपी में कई जगह अमर उजाला ने आयोजित किया रक्तदान शिविर का आयोजन, आप भी करें महादान
Thu, 01 Oct 2020 11:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला एमएमएमजी अस्पताल एवं मुरादनगर में कस्बा रोड पर रघुनाथ सहाय मेमोरियल स्कूल अग्रसेन मार्किट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। मुरादनगर में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के सहयोग से शिविर का आयोजन किया है। शिविर की शुरुआत सुबह दस बजे से हो चुकी है। सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं अमर उजाला ने उत्तर प्रदेश में कई जगह जैसे नोएडा, बुलंदशहर आदि कई जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।
विज्ञापन
ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप पवार का कहना है कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। कोरोना महामारी से पहले शहर के लोग रक्तदान में सबसे आगे रहा करते थे। मगर, जब से कोरोना वायरस ने दस्तक दी है, तब से स्वैच्छा से रक्तदान करने वालों की कमी आ गई है।
विज्ञापन
काउंसलर विनोद ने बताया कि लोग कोरोना के डर से ब्लड बैंक में आने से कतरा रहे हैं। लोगों को डर है कि अगर वे अस्पताल में आए, तो कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। जबकि ऐसा कुछ नही हैं।
विज्ञापन
ब्लड बैंक के डॉक्टर, नर्सिग स्टाफ व लैब टेक्नीशियन लगातार आ रहे हैं। ब्लड बैंक भी सभी तरह के खून लेने के दौरान सभी तरह की जरूरी सावधानियां बरत रहा है। इसलिए आप रक्तदान के लिए आगे आएं, जिससे जरूरतमंद की मदद हो सके।
आपके एक युनिट खून से इन्हें मिलेगी मदद
अस्पताल में थैलासीमिया, कैंसर, डिलीवरी, एक्सीडेंट व हर ऑपरेशन में खून की जरूरत पड़ रही है। मरीजों के रिश्तेदार रक्तदान नहीं कर रहे हैं। स्वैच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाता नहीं आ रहे हैं। आपके एक युनिट खून से चार जिंदगियां बच सकती हैं। इसलिए रक्तदान के लिए आगे आएं।