फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Bank fund will light gurgaon

वर्ल्ड बैंक के फंड से रोशन होगा गुड़गांव

Wed, 04 Jun 2014 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 04 Jun 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
World Bank fund will light gurgaon

गुड़गांव के 22 फीडरों के लोड को शिफ्ट करने और उसे अपग्रेड करने का काम वर्ल्ड बैंक स्कीम तक तहत शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


फीडरों को क्षमतावान बनाने का काम मार्च 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि वर्ल्ड बैंक ने शहर के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के लिए पिछले साल जुलाई में 120 करोड़ रुपये का फंड मुहैया कराया है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अब इस दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। योजना के अंतर्गत आने वाले जिले के सभी 22 फीडरों में से चार पर काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री को महंगी बिजली से लगा बड़ा झटका


इसमें सेक्टर 38 व 39, उद्योग विहार, बस स्टैंड और पालम विहार फीडर शामिल हैं। डीएचबीवीएन का दावा है कि इन स्थानों के फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली की बेहतर आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएचबीवीएन के डीजीएम अनिल कुमार गोयल का कहना है कि गुड़गांव में मार्च 2015 तक बिजली व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी। वर्ल्ड बैंक स्कीम के तहत तेजी से काम चल रहा है।


जिन क्षेत्रों में काम पूरा हो गया है, वहां पर बिजली की स्थिति और मजबूत हुई है। जिन 22 फीडरों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है, वह सभी गुड़गांव के अधिक लोड वाले फीडर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed