{"_id":"570ce1b94f1c1b26744a6abf","slug":"workshop-for-panchayat-representatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद उपायुक्त चंद्रशेखर ने कहा कि गांव के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान को सफल बनाने में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
गांवों के सरपंच अपनी जिम्मेदारी समझें और पंचायतों के सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से इस योजना को सफल बनाएं। उपयुक्त सेक्टर-12 स्थित हुडा कंवेंशन सेंटर में कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कार्यशाला में जिले के दोनों खंडों कि सभी 116 पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे। एसडीएम महावीर प्रसाद ने कहा कि वह कृषि योग्य पंचायती जमीन को नियमानुसार पट्टे पर छोड़कर अपनी पंचायत की आमदनी बढ़ाने का प्रयास करें और अभियान के दौरान संबंधित ग्रामीणों का भरपूर सहयोग लें।
विज्ञापन
कार्यशाला में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र चौहान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा आदि मौजूद रहे।