फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   working women are not happy with the budget 2018

Budget : कामकाजी महिलाएं हुईं नाराज, उम्मीद पर खरा नहीं उतरा बजट

Fri, 02 Feb 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
working women are not happy with the budget 2018
budget

वित्त मंत्री ने यूं तो बजट में कई लुभावने वादे किए हैं लेकिन कामकाजी महिलाओं को बजट से निराशा हाथ लगी है। कामकाजी महिलाएं अपने लिए इस बजट को लुभावना नहीं मान रही हैं।

विज्ञापन


घरेलू व कामकाजी महिलाएं शिक्षा व स्वास्थ्य पर सेस लगने से घर के बजट में भी बढ़ोतरी मान रही हैं। शिक्षिका अंजलि वर्मा का कहना है कि महिला कर्मचारी को ईपीएफ में 12 फीसदी की जगह 8 फीसदी देना होगा।
विज्ञापन


यह सिर्फ नई महिला कर्मचारियों के लिए है, जो महिलाएं पहले से काम कर रही हैं उनका तो ध्यान ही नहीं रखा गया। टैक्स स्लैब में बदलाव कर कामकाजी महिलाओं को राहत दी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर बजट की उम्मीद थी। शिक्षा व स्वास्थ्य पर सेस लगने से घर के बजट पर भी असर पड़ेगा। प्रोफेसर डॉ. अमृता बजाज कहती हैं कि मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को लोन देने की बात कही गई है इससे महिलाओं को नया काम शुरू करने में आसानी होगी, लेकिन टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया जाना चाहिए था।

प्राइवेट सेक्टर की महिलाओं पर कुछ खास फोकस नहीं हुआ

working women are not happy with the budget 2018
budget

नीलेश्वर बसक (इंटरनेशनल ग्रूमिंग विशेषज्ञ) का कहना है कि बजट से काफी उम्मीदें थी लेेकिन प्राइवेट सेक्टर की महिलाओं पर कुछ खास फोकस नहीं किया गया। सरकारी व नई कामकाजी महिलाओं पर ही ध्यान दिया गया है।

महिलाओं के लिए लुभावने बजट की उम्मीद थी। ईवेंट मैनेजर तब्बुसुम जैन कहती हैं कि बजट में महिला उद्यमियों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्हें राहत मिलनी चाहिए थी।

​सभी वर्ग की महिलाओं की जगह एक खास वर्ग की महिलाओं का ध्यान बजट में रखा गया है। मॉडल रिया कहती हैं कि यदि सरकारी कामकाजी महिलाओं के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर की महिलाओं का भी ध्यान रखा जाता तो बेहतर होता। बजट से काफी उम्मीद थी लेकिन महिलाओं के लिए टैक्स में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed