{"_id":"56dad8d94f1c1b1c2d8b49b8","slug":"women-special-train-standing-on-palwal-platform-catches-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर खड़ी महिला स्पेशल ट्रेन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर खड़ी महिला स्पेशल ट्रेन में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/पलवल
Updated Sat, 05 Mar 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की देर रात पलवल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर खड़ी महिला स्पेशल ट्रेन में आग लग गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बोगी से धुंआ निकलता देख जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दोनों टीमें फायर उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शनिवार सुबह जीआरपी ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर उसकी जांच पड़ताल कराई। जीआरपी ने किसी साजिश की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 7:42 बजे नई दिल्ली से पलवल पहुंचने वाली महिला स्पेशल पलवल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर पहुंची। मथुरा की ओर पहले मोटर कोच में रात करीब एक बजे धुंआ निकल रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसकी सूचना आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों को दी। जानकारी होने पर स्टेशन अधिकारी फायर उपकरण लेकर मौके पर पहुंच गए। रात करीब 1:30 बजे आग त्नको पूरी तरह बुझा दिया गया। जिसके बाद दिल्ली अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
आरपीएफ और जीआरपीज्ञ् की संयुक्त जांच में कई तरह के तथ्य सामने आए हैं। अभी तक की जांच के मुताबिक इस घटना के पीछे किसी शराबी अथवा नशेड़ी का हाथ हो सकता है। क्योंकि मौके से जांच टीम को शराब के पाउच, पानी, सिगरेट और बीड़ी के खोखे मिले हैं।
उससे यह लगता है कि किसी ने ट्रेन में बैठकर शराब पी। बीड़ी सिगरेट पीने के दौरान चिंगारी सीट पर गिर गई हो और आग लग गई। दिल्ली डिविजन आरपीएफ पश्चिम के वरिष्ठ कमांडेट शशि कुमार का कहना है कि घटना गंभीर है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को कहा गया है कि वह इसकी जांच पड़ताल करें। साथ ही वहां खड़ी होने वाली सभी शटल कोचों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए। जीआरपी पलवल चौकी इंचार्ज भीम सिंह का कहना है कि फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। डा.ॅ विनोद कुमार ने मौके से सैंपल लिए हैं। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।