फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   women protest with vacant buckets

खाली बाल्टियां लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 21 Apr 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
women protest with vacant buckets
demo pic
शहर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। नगर निगम शहर के लोगों को पानी उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रहा है, जबकि गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पानी माफिया सक्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को शहर की दो बड़ी कॉलोनियों के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर नगर निगम कार्यालय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सैनिक कॉलोनी के लोग तीन साल से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। निगम के अधिकारियों को कई बार पानी किल्लत के समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बुधवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन


कॉलोनी के लोग नगर निगम में कार्यालय पहुंच गए। महिलाओं ने खाली बाल्टियां लेकर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। सैनिक कॉलोनी बड़खल विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। अमर उजाला ने पिछले दिनों इस क्षेत्र में पानी के अवैध कारोबार का मुद्दा जोरशोर से उठाया था। गर्मी बढ़ने के साथ ही इस क्षेत्र में पानी की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय जनप्रतिनिधि आगामी योजनाओं का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सैनिक कॉलोनी निवासी उदय, कृष्णा, संजय, प्रीति, अनीता, सुभाष, जगदीश और बॉबी पंडित ने कहा कि जिस शहर में पीने के लिए पानी नहीं है, उसे स्मार्ट सिटी बनाने का सपना देखा जा रहा है। पहले अधिकारी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए।

एनआईटी विधानसभा के तहत आने वाली डबुआ कॉलोनी के लोगों ने भी पानी की समस्या को लेकर निगमायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डबुआ कॉलोनी निवासी कवल भड़ाना ने बताया कि कॉलोनी में पानी की विकट समस्या खड़ी हो गई है। लेकिन निगम के अधिकारियों को लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। पिछले एक साल में दो ट्यूबवेल फेल हो गए हैं। निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने लोगों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर शांत कराया।

ट्यूबवेल तो है लेकिन कनेक्शन नहीं
सैनिक कॉलोनी में ट्यूूबवेल तो हैं लेकिन उनका बिजली कनेक्शन आज तक नहीं हो पाया है। इसकी वजह से  जनरेटर की सहायता से ट्यूबवेल चलाए जाते हैं और कुछ देर बाद बंद कर दिए जाते हैं। इसके कारण पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती। लोगों का आरोप है कि ऐसे हालत पिछले तीन साल से हैं। 

टैंकरों से मंगाना पड़ता है पानी
सैनिक कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पानी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को पानी के लिए टैंकरों पर आश्रित रहना पड़ता है। लोगों को न चाहकर भी महंगे दाम पर टैंकर मंगाना पड़ता है। 500-600 रुपये में टैंकर आता है। अगर तुरंत मंगाना है तो टैंकर के रेट 800 से 1000 रुपये हो जाते हैं।

पिछले तीन चार साल से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। निगम के अधिकारी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। लोगों को मजबूरी में रोजाना टैंकर से पानी खरीदना पड़ता है।- सुनीता, निवासी, सैनिक कॉलोनी

अधिकारी बोलते हैं हमारे पास जादू की छड़ी नहीं है कि घुमाई और काम हो गया। अधिकारी कहते हैं अगर समस्या है तो इतनी जल्दी ठीक नहीं होगी। पानी की कमी पूरे शहर में हैं।- गुरुदीप गांधी, निवासी, सैनिक कॉलोनी

कॉलोनी में सुबह और शाम को भी पानी नहीं मिल रहा है। अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिलता है। तीन साल में सत्ता भी बदली, अधिकारी भी बदल गए। समस्या जस की तस है।- नीलम, निवासी, सैनिक कॉलोनी


अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। ट्यूबवेल ऑपरेटर से शिकायत करने पर जवाब मिलता है, हम क्या करें। पानी की समस्या के चलते नजदीकी स्कूल के शौचालय का सहारा लेना पड़ता है।- रोशनी मिलक, निवासी-सैनिक कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed