{"_id":"c0b42065513844db13186dc4f321d029","slug":"women-murdered-only-for-20-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस रुपये के लिए महिला की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस रुपये के लिए महिला की हत्या
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर
Updated Sun, 02 Mar 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस रुपये के पीछे हुए विवाद में शुक्रवार रात नौ बजे एक महिला की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
घटना के समय महिला अपनी परचून की दुकान पर बैठी थी इसी दौरान एक युवक से रुपयों के लिए विवाद हो गया था।
युवक ने महिला को धक्का दे दिया, जिस पर महिला का सिर दीवार से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला लोधान मढ़ैया निवासी प्रेमवती (55) गांव में परचून की दुकान चलाती है।
प्रेमवती पड़ोसी कृपाल पर बीस रुपये उधार बताकर अपना तगादा कर रही थी, जबकि कृपाल हिसाब बराबर होने की बात कह रहा था।
इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया तो कृपाल ने प्रेमवती को धक्का दे दिया। इस पर प्रेमवती का सिर दीवार से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
पुलिस ने प्रेमवती के पति ओमप्रकाश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह भाग गया।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी कृपाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।