फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women molested in left in noida

कर्मचारियों ने मैनेजर से की छेड़छाड़ और भाई को पीटा

Mon, 29 Dec 2014 09:03 AM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
women molested in left in noida

सेक्टर-10 में एक रियल स्टेट कंपनी में काम करने वाली असिस्टेंट मैनेजर के साथ दफ्तर के पास में स्थित सेल्स कंपनी के कर्मियों ने लिफ्ट में छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर उसके भाई ने जब आरोपी युवकों से इसका विरोध किया तो उन्होंने युवती के भाई की पिटाई कर दी। थाना सेक्टर-20 पुलिस से इसकी शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-71 निवासी युवती सेक्टर-10 के ए ब्लॉक में एक रियल स्टेट कंपनी के दफ्तर में असिस्टेंट मैनेजर है। शनिवार को युवती के भाई ने उसे दफ्तर पर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई संग की मारपीट

women molested in left in noida

इसके बाद जैसे ही वह लिफ्ट में चढ़ी तो उसके दफ्तर के पास स्थित एक सेल्स कंपनी के तीन सेल्स एग्जीक्यूटिव ने लिफ्ट में उस पर फब्तियां कसीं और छेड़छाड़ की।

उसने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने दूसरी मंजिल पर जाने देने के बजाए लिफ्ट को तीसरे मंजिल पर ले गए। इसके बाद युवती दफ्तर आई और वहां से अपने भाई को छेड़छाड़ की बात बताई।

युवती के भाई ने जब सेल्स कंपनी के दफ्तर पहुंचकर आरोपी युवकों से इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed