फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women came out to vote with a veil in delhi

दिल्ली विधानसभा चुनावः चौका-बर्तन कर महिलाएं घूंघट ओढ़कर मतदान करने निकलीं

Sun, 09 Feb 2020 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
Women came out to vote with a veil in delhi
दिल्ली चुनाव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बाकी विधानसभा क्षेत्रों की तरह उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में भी धीमी गति से मतदान हुआ। दिन ढलता गया और यहां मंद गति से मतदान होता रहा। महिलाओं ने यहां सबसे आगे आकर मतदान में सहभागिता निभाई। चौका-बर्तन कर महिलाएं घूंघट ओढ़कर इत्मिनान के साथ घरों से निकलीं और मतदान किया।

विज्ञापन


दिल्ली देहात के मुंडका, बवाना और नरेला विधानसभा क्षेत्र हों, चाहे किराड़ी, नांगलोई, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, रिठाला, रोहिणी, शालीमार बाग और वजीरपुर, सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं ने मतदान के प्रति जागरूकता दिखाई। 
विज्ञापन


सुबह 10 बजे वजीरपुर में बूथों पर छिटपुट मतदाता दिखे, यहां से पंजाबी बाग पहुंचे, तो नगर निगम विद्यालय में पिंक बूथ का माहौल अलग दिखा। महिला पुलिसकर्मी ने टोक दिया, कहा मोबाइल मना है, जब पता चला कि प्रेस से हैं, तो आगे बढ़कर दिखाया, महिलाएं पोलिंग सेंटर में मेहंदी लगवा रही थीं। चुनाव आयोग ने मेहंदी सेंटर बनाया था। सैकड़ों महिलाएं मतदान के बाद मेहंदी लगवा चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीए के पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में फर्स्ट टाइम वोटर्स मिले, इन्होंने युवा अनुभव साझा किया और खुशी जाहिर की। भावेश ने कहा कि नोटा दबाकर आए हैं। लक्ष्मी बोलीं कि दिल्ली में बदलाव के लिए वोट किया है। यहां से बवाना गांव के पोलिंग स्टेशन पर हुक्का, पगड़ी, घूंघट, चारपाई पर पत्ते खेलते मतदाताओं से मुलाकात हुई। बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट काढ़े लाइन में लगी थीं, सड़कों पर पूरा परिवार वोट डालने आता दिखा। दोपहर 1 बजे चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी ने अंगूर खिलाए, थैंक्यू बोला तो टोक दिया, कहा भाई कुछ एहसान बने रहना चाहिए, बातचीत आगे बढ़ी, तो उन्होंने बताया शाहीन बाग का मुद्दा हावी है। 

आगे बढ़े तो सीधा मुंडका, नांगलोई, किराड़ी, रिठाला, नरेला, सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, विकासपुरी, मादीपुर के मतदाताओं का मिजाज भांपते पंजाबी बाग पहुंच गए। यहां एमसीडी के विद्यालय में 77 वर्ष के सुंदर सिंह से मुलाकात हुई। व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचीं 83 साल की रंजीत कौर ने अंगुली पर लगी स्याही दिखाकर मतदान करने की खुशी जाहिर की।

स्थानीय आश्रम के महंत जगतपाल जय श्रीराम कहकर ‘मैं हूं जागरूक मतदाता’ के सेल्फी पाइंट पर अंगुली तानकर खड़े हो गए, बोले मेरा फोटो जरूर छापना। यहां भी शाम तक महिला मतदाताओं की भीड़ लगी रही। वोट देने के बाद लोग सेल्फी खींचते रहे।
इस बीच यहां से हम सीधा कार्यालय की ओर बढ़ गए। इस बार के मतदान आयोजन में सबसे सशक्त भूमिका महिलाओं ने निभाई, बीएलओ से लेकर चुनाव अधिकारी और मतदाताओं की पर्चियां काटने तक की ड्यूटी पर अधिकतर महिलाएं ही नजर आईं।


ब्रह्मपुरी के पिंक बूथ में महिलाओं ने लगवाई मेहंदी
 द्वारका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुरी में स्थित नगर निगम के विद्यालय में बनाए गए पिंक बूथ में पहुंचने वाले मतदाता काफी खुश दिखाई दिए। वैसे तो दिल्ली के सभी पिंक बूथों पर गुलाबी गुब्बारे, गुलाबी पर्दे लगाए गए थे, मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाए गए थे, लेकिन ब्रह्मपुरी के पिंक बूथ में महिलाओं के लिए खास मेहंदी लगाने का इंतजाम भी किया गया था। यहां पर वोट डालने के बाद महिलाएं गोल घेरे में बैठीं, बड़े ही इत्मीनान के साथ हाथों में मेहंदी रचवा रही थीं। वोट डालने पहुंचे 74 साल के बुजुर्ग मतदाता भीम सिंह ने कहा कि उन्होंने इससे पूर्व इतना सुंदर पोलिंग स्टेशन नहीं देखा था। महिलाएं बरबस ही बोले जा रही थीं कि बहुत सुंदर बूथ बना है। पोलिंग बूथ पर छोटे बच्चों के लिए अलग किड्स रूम बनाया गया था, इसके अलावा पीने के पानी, मेडिकल के अलावा मतदाताओं के बैठने के लिए खूबसूरत सोफे लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed