{"_id":"5ce2ae4ebdec220752495da8","slug":"women-assaulted-in-a-hotel-after-friendship-through-facebook-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
Mon, 20 May 2019 07:10 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 20 May 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली की युवती को नोएडा के होटल में लाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली युवती की शहादरा के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। पिछले सप्ताह युवक ने उसे साथ समय बिताने का ऑफर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह उसे बहला- फुसलाकर सेक्टर-31 में बने एक होटल में ले गया। वहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर युवती को पिला दीं। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ गलत हरकत को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि होश में आने पर शिवम ने यह बात किसी को बताने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह उसे बाहर सड़क पर छोड़कर भाग गया। एसएचओ राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।