रेप पीड़ित नेपाली युवतियों को भारत में बेचने वाली एजेंट गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब राजनयिक के फ्लैट पर दुष्कर्म पीड़ित नेपाल की दो महिलाओं को भारत में बेचने वाली एजेंट कल्पना पर काठमांडू पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गत बृहस्पतिवार को कल्पना के खिलाफ मानव तस्करी समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। काठमांडू पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
नेपाली मीडिया के हवाले से जानकारी मिली है कि कल्पना के पति ने उससे किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। वहीं कल्पना की तलाश गुड़गांव पुलिस को भी है, क्योंकि यहां दर्ज एफआईआर में उसका भी नाम है।
पति ने कहा- नहीं है कोई रिश्ता
इस मामले में कल्पना को ही मुख्य लाइजनर बताया गया है। उसी ने दोनों महिलाओं को एक लाख रुपये में अनवर नाम के एजेंट को बेचा था। हालांकि कल्पना की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है।
बताया गया है कि जब काठमांडू पुलिस ने उसकी तलाश में घर पर छापेमारी की तो उसके पति ने कहा कि उसका कल्पना से अब कोई रिश्ता नहीं है।
नेपाल पत्रकार संघ के महासचिव उजीर मगर ने अमर उजाला को बताया कि नेपाल पुलिस कल्पना पर कार्रवाई कर रही है। उसे हिरासत में रखा गया है, मगर अब तक उसने मामले से जुड़ा कोई खुलासा नहीं किया है।