फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   woman would be able to marital husband, will be special Intjamm

करवा चौथ पर महिला बंदी कर सकेंगी पति का दीदार, किया जाएगा खास इंतजाम

Mon, 17 Oct 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 17 Oct 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
woman would be able to marital husband, will be special Intjamm
जेल में मनेगा करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

जिला कारागार में महिला बंदियों का करवा चौथ का व्रत पूरा कराने की व्यवस्था में लुकसर जेल प्रशासन जुट गया है। महिला बंदी कारागार में न सिर्फ चांद का दीदार कर सकेंगी, बल्कि उन्हें पति से मिलने की भी अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को जिला कारागार में ‘नारी सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 43 महिला बंदियों को मेकअप किट वितरित की गई।  अक्टूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व के लिए जिला कारागार में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इसके अंतर्गत रविवार को जिला कारागार में नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में जेल अधीक्षक एमएल यादव, नारी जागरण विकास संस्थान की पदाधिकारी और जेल विजिटर रुप सिंह नागर नेे कारागार की महिला बंदियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बंदियों ने संभाली ब्यूटी पार्लर की कमान 

woman would be able to marital husband, will be special Intjamm
जेल अधीक्षक ने कहा कि महिला बंदी को कारागार में करवा चौथ पर्व पारंपरिक ढंग से मनाने की अनुमति दी जाएगी। जेेल में 20 दंपति जोड़े बंद हैं। उन्हें कारागार में एक दूसरे से मिलने व पूजा अर्चना करने की अनुमति दी जाएगी। 

जिन महिला बंदियों के पति जेल में उनसे मिलने आते हैं, उन्हें भी फेस-टू-फेस मिलने व पूजा आदि की अनुमति होगी। अन्य बंदियों की तरह उन्हें जालियों के पीछे रहकर मिलने के लिए नहीं कहा जाएगा। 

कार्यक्रम के अंतर्गत नारी जागरण विकास संस्थान की अध्यक्ष लज्जा यादव , डॉ. सरोज सिरोही, ममता सिंह, कुलदीप नागर, रमाकांत वत्स, प्रिया अग्रवाल, कंचन सक्सेना, बालचंद नागर आदि ने महिला बंदियों को मेकअप किट भेंट की। 

महिला बंदियों ने संभाली ब्यूटी पार्लर की कमान 
जिला कारागार में एक ब्यूटी पार्लर भी संचालित है। करवा चौथ की तैयारियों के मद्देनजर ब्यूटी पार्लर की रौनक भी बढ़ गई है। सात महिला बंदी ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही हैं। ये महिला अन्य बंदियों को प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें करवा चौथ की तैयारियां भी करा रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed