{"_id":"685c49a453bf894bf63ef2d98f4cc11e","slug":"woman-wins-first-price-on-eating-mangos","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! तीन मिनट में खाए डेढ़ किलो आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! तीन मिनट में खाए डेढ़ किलो आम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Jul 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के पीतमपुरा हाट में जारी 26वें आम महोत्सव में शनिवार का दिन आम खाने की प्रतियोगिता के नाम रहा। महिला वर्ग की तीन मिनट में तीन किलो आम खाने की प्रतियोगिता हुई।
जिसमें सबसे अधिक आम खाकर चंदा ने पहला स्थान पाया। रविवार को पुरुषों के लिए आम खाओ प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इससे पहले शनिवार को आयोजित आम खाओ प्रतियोगिता में चंदा ने एक किलो 404 ग्राम आम खाकर पहला स्थान हासिल किया। उसे पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये की राशि मिली।
जबकि अनीता चौधरी ने एक किलो 326 ग्राम खाकर दूसरी विजेता बनीं, उन्हें पुरस्कार में दो हजार रुपये मिले। वहीं, ललीता अटारे ने एक किलो 280 ग्राम आम खाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
शनिवार को महोत्सव में दूसरे दिन राजधानी समेत एनसीआर से लोग अपने बच्चों संग फलों के राजा आम की विभिन्न व दुर्लभ प्रजातियों को देखने व चखने पहुंचे।
महोत्सव में मुजफ्फरनगर से लाए गए तारिक मुस्तफा व अमरूद के आकार वाले आम को दर्शकों ने बेहद सराहा। महोत्सव में देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसके मौके पर बच्चों ने जादू का खेल, आम पर आधारित प्रश्नोत्तरी व स्लोगन प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
दर्शकों के लिए आज खुलेगा जनकपुरी हाट
दिल्ली पर्यटन विभाग का तीसरा हाट रविवार को जनकपुरी में खुलने जा रहा है। आईएनए और पीतमपुरा में बने हाट की तुलना में यह अलग व अनोखा हाट होगा। इलाके के लोग लंबे समय से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।