फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman was stabbed to death by brother in law in delhi s nand nagri

बहू-भतीजे का बहाया लहू: छोटे भाई को नशा मुक्ति केंद्र भेजने की बात जेठ को न आई रास, चाकू से गोदकर महिला की ली जान

Sat, 21 May 2022 09:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 May 2022 09:40 PM IST
सार

दिल्ली में नंद नगरी के सुंदर नगरी में रहने वाली महिला अपने पति की नशा की आदत से परेशान होकर उसे नशा मुक्ति केंद्र भिजवा रही थी। अपने छोटे भाई का शोर सुनकर उसके जेठ ने उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने आए उसके बेटे के सीने पर भी चाकू से वार किए। जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
woman was stabbed to death by brother in law in delhi s nand nagri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में पति को नशा मुक्ति केंद्र भिजवाने पर जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी चाकू से गोदकर जान ले ली, जबकि भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। मृतका की शिनाख्त जरीना बेगम (45) के रूप में हुई है। जरीना के बेटे इमरान (20) को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि जरीना के पति इकराम को नशे की लत है। नशा करने के बाद वह जरीना और बाकी परिजनों को पीटता था। इसी वजह से जरीना और बेटों-बेटियों ने मिलकर उसे नशा मुक्ति केंद्र भिजवाने का फैसला किया था। शुक्रवार को जब नशा मुक्ति केंद्र की गाड़ी उसे लेने आई तो इकराम शोर मचाने लगा। इसी बात से नाराज होकर इकराम के बड़े भाई हारून व अन्यों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पुलिस ने हारून (55) और उसके दो बेटों राहुल और चांद को गिरफ्तार कर लिया है। नंद नगरी थाना पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जांच कर रही है।

विज्ञापन

पति की नशे की लत से परेशान थी महिला
पुलिस के मुताबिक जरीना परिवार के साथ ओ-ब्लॉक, सुंदर नगरी, नंद नगरी में रहती थी। इसके परिवार में पति इकराम के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। पिछले कई सालों से इकराम को नशे की लत थी। वह शराब पीकर पत्नी व बच्चों को पीटता था। इस बात से पूरा परिवार परेशान था। परिवार चाहता था कि इकराम शराब पीना छोड़ दे, इसीलिए परिवार ने इकराम को नशा मुक्ति केंद्र भेजने का फैसला किया।

नशा मुक्ति केंद्र की गाड़ी पहुंचने पर शुरू हुआ विवाद
इकराम को नशा मुक्ति केंद्र ले जाने के लिए शुक्रवार देर रात को पहुंची तो वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर इकराम का बड़ा भाई हारून व उसका परिवार नीचे आ गया। आते ही वह जरीना व उसके बच्चों से गाली-गलौज करने लगा। गाड़ी इकराम को ले गई तो उसने जरीना व उसके बच्चों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच हारून चाकू ले आया और उसने जरीना पर हमला कर दिया। मां को बचाने आए इमरान पर आरोपियों ने हमला कर दिया। उसके सीने पर चाकू से तीन वार किए गए। इमरान के नीचे गिरने पर आरोपियों ने जरीना पर ताबड़तोड हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

महिला के चाचा से भी आरोपियों ने की मारपीट
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां जरीना को मृत घोषित कर दिया गया। इमरान का इलाज जारी है। आरोपियों ने गांव से आए जरीना के बुजुर्ग चाचा बंदु खां के साथ भी मारपीट की है। पुलिस वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed