फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman tries to burn herself

महिला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल और लगा ली आग

Tue, 15 Jul 2014 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Jul 2014 03:06 AM IST
विज्ञापन
woman tries to burn herself

दिल्ली में बहन से प्रॉपर्टी विवाद के मामले में थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर 40 वर्षीय महिला ने सोमवार शाम को पुलिस मुख्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई और पीड़िता को लोक नायक अस्पताल पहुंचाया। महिला 45 फीसदी झुलस गई है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। पीड़िता की बेटी के बयान पर आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तस्वीरें भी देखें- भरी पुलिस के बीच महिला ने खुद को लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब सवा चार बजे पुलिस मुख्यालय पर सुशीला (40) ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। इस दौरान वह कह रही थी, ‘मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है’। वहां मौजूद कांस्टेबल दीपक और सब इंस्पेक्टर श्री प्रकाश ने उन पर कंबल डालकर आग बुझाई।

पुलिस ने पीड़िता के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंची बेटी प्रीति से पूछताछ की। सुशीला पति रामेश्वर और बेटी प्रीति के साथ सागरपुर के दुर्गा पार्क में रहती हैं। रामेश्वर की चाय की दुकान है। प्रीति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी नानी के घर में रहती है।


उस प्रॉपर्टी को लेकर उसके परिवार का मौसी से विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में लंबित है। कुछ दिन पहले उसकी मौसी ने एक शख्स के साथ मिलकर उनके सामान को बाहर फेंक दिया। इसकी शिकायत के लिए उसकी मां लगातार सागरपुर थाने जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने मामला कोर्ट में होने की बात कहकर कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।

दो लाख रुपये गायब होने से थी परेशान
प्रीति का कहना है कि उसकी मां सामान बाहर फेंके जाने से पहले से ही परेशान थी। रविवार रात किसी ने उनके रखे दो लाख रुपये भी चोरी कर लिए। सुशीला इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस का रवैया जस का तस रहा। इससे उनके मानसिक स्थिति पर गहरा आघात पहुंचा और वह बेटी के साथ सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंच गईं। उन्होंने बेटी को पानी लेने के लिए अंदर भेज दिया और फिर बोतल में लाई पेट्रोल को शरीर पर डालकर आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed