फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman shot at prem Nagar Delhi while trying to fight off snatchers

महिला को संदिग्ध हालात में लगी गोली, बोली- लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

Tue, 25 Dec 2018 09:08 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 25 Dec 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Woman shot at prem Nagar Delhi while trying to fight off snatchers
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमन विहार इलाके में रविवार रात महिला गीता संदिग्ध हालात में पैर में गोली लगने से घायल हो गई। महिला का कहना है कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारी है। उसकी मां का कहना है कि घर के बाहर से लूटपाट कर भागे बदमाशों ने पीछा करने पर गीता को गोली मारी है। स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी, लेकिन किसी ने बदमाश को भागते हुए नहीं देखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि परिवार सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार रात प्रेम नगर तीन के बी ब्लॉक में बदमाशों के गीता को गोली मारने की सूचना मिली। पुलिस ने अपने घर के बाहर बैठी घायल गीता को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर में गोली लगी थी। छानबीन में पता चला कि गोली काफी नजदीक से मारी गई है। गीता के भाई सुमित ने बताया कि गीता की कुछ साल पहले आगरा में शादी हुई थी। पिता को कैंसर है और उनकी तबियत ज्यादा खराब है। गीता उन्हें देखने के लिए दिल्ली आई है।
विज्ञापन


घटना के समय वह खाना लाने गया था। दूसरी बहन ने उसे वारदात की जानकारी मिली। गीता ने बयान में कहा कि वह घर के बाहर अकेली खड़ी थी। इसी दौरान आए तीन बदमाशों ने कान के कुंडल लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गीता की मां ने अपने बयान में कहा कि वह घर के बाहर बैठी थीं। तीन बदमाश आए और पिस्टल दिखाकर लूटपाट की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर गीता बाहर निकली और बदमाशों से हाथापाई करने लगी। बदमाश सोने की चेन और कुछ रुपये लूटकर भागने लगे। गीता ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आशंका है कि किसी परिचित ने ही गीता को गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed