फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman s neck severed after being hit by Chinese manjha in Delhi s Shastri Park area

दिल्ली में संभल के रखें कदम: स्कूटी से जा रही महिला की गर्दन से फूटा खून का फव्वारा, आसपास के लोग रह गए सन्न

Wed, 29 Mar 2023 06:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 29 Mar 2023 06:45 PM IST
सार

महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए संत परमानंद अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Woman s neck severed after being hit by Chinese manjha in Delhi s Shastri Park area
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मंगलवार शाम स्कूटी सवार महिला की चीनी मांझे की चपेट में आकर गर्दन कट गई। महिला स्कूटी समेत सड़क पर गिरी और उसकी गर्दन से खून का फव्वारा फूट पड़ा। राहगीरों को पहले तो समझ नहीं आया, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि महिला चीनी मांझे की चपेट में आ गई है वह मदद को दौड़े। महिला के आसपास उसके दफ्तर के सहयोगी भी दूसरे वाहन से चल रहे थे। फौरन महिला विंकी भारद्वाज (36) को निजी वाहन की मदद से संत परमानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार को महिला के गर्दन का ऑपरेशन हुआ।

विज्ञापन

फिलहाल महिला बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना स्थल का मुआयना करा लिया गया है। अब पुलिस आसपास के एरिया में चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ एक्शन लेने का प्लान बना रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक विंकी परिवर के साथ सेक्टर-17 जी, वसुंधरा, गाजियाबाद में रहती हैं। इनके परिवार में पति सुमित चौधरी के अलावा एक बच्चा है। सुमित और विंकी दोनों ही प्राइवेट नौकरी करते हैं। विंकी दिल्ली के कनॉटप्लेस स्थित एक दफ्तर में कार्यरत हैं। रोजाना वह स्कूटी से दफ्तर आती-जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम को वह स्कूटी से अकेली घर के लिए निकली। कश्मीरी गेट होते हुए वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक चीनी मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। उनको तेज दर्द हुआ और उन्होंने स्कूटी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गिर गई। विंकी के पीछे उनके दफ्तर के सहयोगी भी थे। वह रुक गए। सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। एक कार में बिठाकर विंकी को सिविल लाइंस स्थित संत परमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उनको मैक्स अस्पताल ले गए। फिलहाल उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी गर्दन में घाव काफी गहरा हो गया, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही राजधानी में शुरू हो जाती है पतंगबाजी...
दिल्ली के अलावा हर राज्य में मौसम और त्योहार के अनुसार पतंगबाजी होती है। लेकिन राजधानी में गर्मियों की शुरुआत से ही पतंगबाजी शुरू हो जाती है। पतंग बाजी के दौरान नियमों का उल्लंघन कर लोग जमकर चीनी मांझे का इस्तेमाल करते हैं। पाबंदी होने पर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है। इसका खामियाजा राहगीर खासकर दोपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ता है। हर साल चीनी मांझे की चपेट में आकर दर्जनों  लोग जख्मी होते हैं। इंसान तो इंसान परिंदे भी चीनी मांझे का शिकार होते हैं। अब उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस इन चीनी मांझे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed