{"_id":"593c1add4f1c1b0c048b46fb","slug":"woman-raped-in-noida-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किया महिला से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किया महिला से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
gangrape
नोएडा के सेक्टर-50 में घर में जबरन घुसकर एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके पति का दोस्त है। आरोपी उसके पति की सैलून शॉप पर साथ काम करता है। महिला ने घटना की शिकायत सेक्टर-49 पुलिस से की है।
विज्ञापन
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी एक युवक परिवार के साथ बरौला में रहता है। उसकी बरौला में ही सैलून की शॉप है। शॉप पर अलीगढ़ निवासी असरफ भी काम करता है। आरोप है कि बीती 6 जून को आरोपी असरफ सैलून शॉप मालिक के घर पहुंचा। उस समय शॉप मालिक की पत्नी घर में अकेली थी।
विज्ञापन
आरोप है कि असरफ ने जोर जबरदस्ती कर उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने जाते समय किसी को भी इस बारे में बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने भय के डर से पति को घटना की जानकारी नहीं दी लेकिन आरोपी की बढ़ती हरकत को देखते हुए शुक्रवार को महिला ने पति को आरोपी द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म करने के बारे में बताया।
विज्ञापन
महिला ने पति के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की है। सेक्टर-49 पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
