फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman pushed away criminal who had entered the house and shot her husband In Delhi

दिल्ली की दबंग महिला: पिस्टल लेकर घर में घुसा बदमाश, पति को मारना चाहता था गोली; पत्नी ने ऐसे बचाया

Sat, 13 Jan 2024 08:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 08:05 PM IST
सार

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक पत्नी ने अपने पति की जान बचा ली। घर में घुसे बदमाश को धक्का देकर महिला ने गेट बंद कर लिया। बदमाश ने गली में फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
woman pushed away criminal who had entered the house and shot her husband In Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांगलोई इलाके में एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति की जान बचाई। एक बदमाश उनके घर में घुसकर पति को गोली मारने की धमकी दे रहा था। महिला ने बदमाश को धक्का देकर घर से बाहर निकाला। बाहर निकलने के बाद बदमाश गली में गोलीबारी कर दहशत फैला दी। 

विज्ञापन

वरदात के बाद आरोपी फरार
बदमाश महिला के पति को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की पहचान पवन के रूप में हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के बाद दी जान से मारने की धमकी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला बुधवार शाम की है। पवन सपरिवार मुंडका के स्वर्ण पार्क में एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। वह प्लास्टिक का कारोबार करते हैं। पवन 10 जनवरी की रात 7.35 बजे अपने घर में सब्जी बना रहे थे। घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान उसका परिचित महेंद्र घर में घुस गया। वह पवन पर चिल्लाने लगा और उसपर अपने एक दोस्त के साथ झगड़ा करने का आरोप लगाने लगा। साथ ही इस बात को लेकर उसे गोली मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

पत्नी ने बताई पति की जान
पवन कुछ समझ पाता उससे पहले ही महेंद्र ने कमर से पिस्टल निकालकर उसकी तरफ तान दी। पति की जान को खतरा देख पवन की पत्नी महेंद्र से भिड़ गई और उसे धक्का दे दिया। जिससे वह कमरे में बाहर चला गया। महिला ने तुरंत दरवाजे को बंद कर दिया। काफी धक्का देकर पर दरवाजा नहीं खुलने पर आरोपी नीचे चला गया। 

आरोपी गली में पहुंचकर पवन को जान से मारने की धमकी देने लगा और हवा में गोली चला दी। उसके बाद बाइक पर मौजूद अपने एक साथी के साथ वहां से फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच
पुलिस को मौके से एक कारतूस और एक खोखा मिला। पुलिस टीम ने क्राइम और फोरेंसिक को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर छानबीन कर साक्ष्य इकट्ठा किए। उसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गोलीबारी करने वाला महेंद्र पवन का परिचित है। वह पहले निहाल विहार में एक साथ रहते थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed