फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman protest outside a restaurant after the restaurant allegedly denied entry to poor children

गरीब बच्चों को रेस्त्रां में खाना खाने नहीं दिया तो गेट पर ही बैठ गई महिला

Sun, 12 Jun 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jun 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
 Woman protest outside a restaurant after the restaurant allegedly denied entry to poor children
रेस्त्रां के बाहर ही बैठ गई महिला - फोटो : ANI

कनॉट प्लेस स्थित रेस्टोरेंट शिव सागर में उस समय काफी हंगामा हुआ जब रेस्त्रां ने गरीब बच्चों वहां खाना खाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया। जो महिला बच्चों को खाना खिलाने लाई थी वो विरोध स्वरूप रेस्टोरेंट के सामने ही बैठ गई।

विज्ञापन


दरअसल देहरादून की रहने वाली सोनाली अपने पति के जन्मदिन के मौके पर गरीब बच्चों को भोजन कराना चाहती थीं। वह कुछ बच्चों को लेकर दोपहर करीब 2 बजे शिव सागर पहुंची मगर वहां के प्रबंधन ने उन्हें अंदर बैठने नहीं दिया।
विज्ञापन


सोनाली का आरोप है कि कर्मचारियों ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल कर दिया।

शिव सागर के मालिक ने उन्हें धमकी दी

 Woman protest outside a restaurant after the restaurant allegedly denied entry to poor children
रेस्त्रां के बाहर ही बैठ गई महिला - फोटो : ANI

पुलिस के अनुरोध के बावजूद रेस्त्रां के मैनेजर ने बच्चों को भीतर नहीं जाने दिया। इसके बाद सोनाली बच्चों को वहीं मौजूद स्वर्णा ले गईं और उन्हें भोजन कराया।

सोनाली का कहना है यहां से निकलते वक्त शिव सागर के मालिक ने उन्हें धमकी दी, जिसके बाद वह अपने बेटे अंगद को लेकर धरने पर बैठ गईं।

रेस्टोरेंट की एक अधिकारी ने कहा कि बच्चे शरारत कर रहे थे और वहां मौजूद अन्य लोगों की शिकायत पर उन्हें बाहर किया गया। वहीं इस मामले पर दिल्ली के डिप्टी सीएम ने मनीष सिसोदिया ने रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed