{"_id":"2755b88435417578ff4be3383224b1a2","slug":"woman-murder-by-hammer-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के रिश्तेदार ने मां को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के रिश्तेदार ने मां को उतारा मौत के घाट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर के कैलाशनगर गली नंबर-एक में शनिवार रात शशि (45) की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हथौड़े से सिर पर वार किए गए। हथौड़ा कमरे में मिला है। मृतका के बेटे की प्रेमिका के परिजनों पर संदेह जताया गया है, पुलिस उन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अजय पाल शर्मा ने बताया कि शशि छह साल से पति प्रीतम से अलग कैलाशनगर में चार बेटों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। बेटी की शादी हो चुकी है। प्रीतम लोनी में रहता है।
विज्ञापन
शशि केबेटे लाजपतनगर दिल्ली में कपड़े की दुकान लगाते हैं, वे वहीं गए हुए थे। शशि घर में अकेली थी। रात करीब साढ़े सात बजे अन्य किराएदारों ने कमरे से बाहर खून बहता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विजयनगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। शशि का रक्तरंजित शव फर्श पर पड़ा था। बराबर में खून से सना हथौड़ा पड़ा था। हमलावरों को किसे ने आते-जाते नहीं देखा। एसपी सिटी ने बताया कि मृतका का एक बेटा 15 दिन दिन पहले एक लड़की को लेकर चला गया था।
बाद में दोनों लौट आए थे। परिवार वालों का आरोप है कि लड़कीवालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। अंदेशा जताया कि उन्हीं लोगों ने वारदात की होगी। आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।