फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman kills husband for not satisfying her in Delhi

एक और पति की हत्या: बीवी बोली- बिस्तर पर शौहर नहीं कर पाता था संतुष्ट...; कत्ल करने से पहले किया ये काम

Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
सार

पुलिस ने मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। महिला ने बताया कि शादी के बाद से वह पति से खुश नहीं थी। पति उसे शारीरिक सुख नहीं दे पाता था। इस वजह से उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
Woman kills husband for not satisfying her in Delhi
महिला ने पति की कर दी हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक महिला ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का कत्ल करते हुए इसे दागदार कर दिया। महिला ने अपने पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बाद में इसे आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई और इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठ गया। पुलिस ने मोहम्मद शाहिद उर्फ इरफान (32) की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी फरजाना खान (25) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल महिला अपनी शादी से खुश नहीं थी। उसने आरोप लगाया कि बिस्तर पर उसका पति उसे संतुष्ट नहीं कर पाता था। फरजाना का बरेली में रहने वाले अपने चचेरे देवर से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन

पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने रविवार को दिन में शाहिद के पेट में चाकू के तीन वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने परिवार को बताया कि कर्जे से परेशान शाहिद ने खुद ही अपने पेट में चाकू मार लिए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि रविवार शाम करीब 4.15 बजे संजय गांधी अस्पताल से निहाल विहार थाना पुलिस को एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मृतक का भाई जफर हुसैन उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। जांच में युवक के पेट में चाकू के तीन घाव मिले।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में हत्या की बात आई सामने
पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छानबीन के दौरान शाहिद की पत्नी ने बताया कि उसके पति को ऑनलाइन सट्टे की लत है, इसकी वजह से उस पर कर्जा था। पति ने परेशान होकर खुद ही पेट में चाकू मारकर जान दी है। अगले दिन शव का पोस्टमार्टम हुआ तो डॉक्टरों ने उसे हत्या करार दिया।

डॉक्टरों का कहना था कि जिस तरह से शाहिद को चाकू लगे हैं, उस तरह कोई खुद को चाकू नहीं मार सकता है। पुलिस ने शुरुआती पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। रविवार को ही क्राइम टीम जांच के लिए शाहिद के घर पहुंची थी तो पत्नी ने घर की धुलाई कर दी थी। पुलिस को फरजाना पर शक हुआ।

मोबाइल की फोन हिस्ट्री से खुला हत्याकांड का राज...
पुलिस ने शक के आधार पर शाहिद की पत्नी फरजाना से पूछताछ की तो वह इधर-उधर की कहानी सुनाने लगी। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी पड़ताल की। मोबाइल की हिस्ट्री से पता चला कि फरजाना ने यूट्यूब पर हत्या करने के तरीके का वीडियो देखा था। इसके अलावा गूगल पर भी इसको सर्च किया था। बाद में सर्च हिस्ट्री को भी डिलीट करने का वीडियो देखने के सुराग उसके मोबाइल से मिले। 

पूछताछ में पत्नी बोली- पति ने दे पाता था शारीरिक सुख
पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। महिला ने बताया कि शादी के बाद से वह पति से खुश नहीं थी। पति उसे शारीरिक सुख नहीं दे पाता था। इस वजह से उसने उसकी हत्या की साजिश रची। 

पहले नशे की गोलियां दीं फिर पेट में चाकू से किए वार
महिला ने रविवार को पति को खाने में नशे की गोलियां दीं। बाद में नशा होने पर उसने पति के पेट में चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में परिवार को बताया कि पति ने खुद ही पेट में चाकू मार लिए हैं। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पति था वेल्डर, चचेरे देवर से हो गया प्यार...
वर्ष 2022 नवंबर में बरेली की रहने वाली फरजाना की शादी अपने से सात साल बड़े मोहम्मद शाहिद उर्फ इरफान से हुई थी। वह भी मूलरूप से बरेली का रहने वाला था। शाहिद परिवार के साथ आरजेडएच-ब्लॉक, निहाल विहार, दिल्ली में रहता था। शादी के बाद फरजाना दिल्ली आ गई। फरजाना को वेल्डर पति कभी अच्छा नहीं लगा।

उसका आरोप है कि पति उसे बिस्तर पर शारीरिक सुख भी नहीं दे पाता था। इस बीच बरेली में रहने वाले चचेरे देवर से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे से बात भी करते हैं। हत्याकांड में चचेरे देवर का रोल है या नहीं इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस फरजाना की कॉल हिस्ट्री निकाल रही है। इसके अलावा उसकी व्हाट्सएप चैट भी खंगाली जा रही है।

पति से गर्भवती होने पर करवा लिया गर्भपात
फरजाना ने बताया कि शादी के बाद वह एक बार गर्भवती हुई थी, लेकिन पति को बगैर बताए उसने गर्भपात करवा लिया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि फरजाना शारीरिक सुख वाली बात झूठ बोल रही है। पुलिस तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीम छानबीन के लिए बरेली भी जाएगी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी महिला नहीं जाना चाहती वापस:  फरीदाबाद में जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, टूरिस्ट वीजा पर आई थी

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed