{"_id":"12106bd4735808eb43da6d59663fed27","slug":"woman-killed-for-dowry-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए बिजलीकर्मी की बेटी की हत्या, सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए बिजलीकर्मी की बेटी की हत्या, सास गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Sep 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार न करने से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने बल्लभगढ़ के सदर थाने पर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के तत्वाधान में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी तादात में महिलाओं ने शामिल होकर पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली।
प्रदर्शनकारी कर्मचारी व त्रिखा कॉलोनी के लोग रेस्ट हाऊस पर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार के रास्ते थाने पहुंचे।
वहां तैनात थाना प्रभारी अनिल कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एक न सुनी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा के हस्तक्षेप पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 19 अगस्त को बिजलीकर्मी चंद्रपाल सैनी की पुत्री एकता की दहेज को पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें एकता के पति महिपाल व उसकी सास केला देवी के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने एकता के पति महिपाल को 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मामले में आरोपी सास को 20 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
इसको लेकर त्रिखा कॉलोनी के लोगों व बिजली कर्मचारी नेताआें ने कई बार थाना प्रभारी, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों ने थाना प्रभारी को 9 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। समयसीमा बीत जाने पर बृहस्पतिवार को थाने पर प्रदर्शन किया गया। हालांकि, इसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए सास केलादेवी को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर्मचारी नेता नरेश शास्त्री, लज्जाराम, युद्धवीर सिंह खत्री, रमेशचंद तेवतिया, परमाल सिंह, कुलबीर सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, करतार सिंह, रतनबीर सिंह, केडी सिंह आदि ने किया गया। सेक्टर-तीन रेजीडेंट वेलफेयर फेडरेशन के सचिव रतनलाल राणा ने भी प्रदर्शन को फेडरेशन की ओर से समर्थन दिया।