फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman killed by lover for insisting on marriage in vasant kunj delhi

Delhi Crime: शादी का दबाव बनाने पर महिला को ईंट से पीटकर मार डाला, 11 साल पहले पत्नी का भी कर दिया था मर्डर

Fri, 17 Jun 2022 06:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 06:03 PM IST
सार

संजय ने पूछताछ में खुलासा किया उसके महिला के साथ संबंध थे। कुछ समय बाद महिला ने उस पर शादी करने का दवाब बनाना शुरू कर दिया था। उसने महिला से  पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। 

विज्ञापन
woman killed by lover for insisting on marriage in vasant kunj delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वसंतकुंज थाना पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला के आरोपी से अवैध संबंध थे। महिला आरोपी से शादी करने का दवाब बना रही थी। आरोपी ने महिला से छुटकारा पाने के लिए उसके सिर पर ईंट से कई वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने से पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाए हुए थे। आरोपी की पहचान हरिजन बस्ती गांव मसूदपुर निवासी संजय उर्फ पप्पू (38) के रूप में हुई। मूलरूप से गांव जयरामपुर बुलंदशहर यूपी निवासी संजय ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने करीब 11 वर्ष पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और करीब आठ वर्ष जेल में रहा था। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी के अनुसार चर्च रोड, वसंतकुंज (साउथ) थाना इलाके में एक खाली प्लॉट में 24 मई को महिला का शव मिला था। हत्या का मामला दर्जकर वसंतकुंज एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में कई टीमों ने जांच शुरू की। शुरू में महिला की पहचान करने के प्रयास किए गए। लापता महिलाओं का रिकार्ड चैक किया गया। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग भी मिला। वह महरौली की एक दुकान का था। महरौली में बड़ी संख्या में लेडीज टेलर से भी बात की है। आखिरकार महिला की पहचान वार्ड नंबर-तीन, महरौली निवासी के रूप में हुई। वह 22 मई से लापता थी। पुलिस ने उसके पति व बच्चों से पूछताछ की। यहां से पता लगा कि महिला शांतिकुंज चर्च रोड स्थित एक घर में घरेलु सहायिका का काम करती थी। मोबाइल सर्विलांस से पता लगा कि घटना वाले दिन महिला के साथ एक व्यक्ति था। इसके बाद वसंतकुंज पुलिस ने संजय को 16 जून को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

ईंट से कई वार कर की हत्या

संजय ने पूछताछ में खुलासा किया उसके महिला के साथ संबंध थे। कुछ समय बाद महिला ने उस पर शादी करने का दवाब बनाना शुरू कर दिया था। उसने महिला से  पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। वारदात वाले दिन उसने शराब पी और महिला को साइकिल पर बैठाकर एक जगह पर ले गया। वहां पर उसने महिला के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाए और फिर ईंट से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। संजय के लिखाफ वसंतकुंज (साउथ) में वर्ष 2011 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed