फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman kidnapped two year old girl from Vijay Vihar

Delhi: कुरकुरे के पैकेट का लालच देकर बच्ची को किया अगवा, बांझ होने के ताने से परेशान हो महिला ने उठाया ये कदम

Mon, 07 Oct 2024 05:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Oct 2024 05:19 AM IST
सार

महिला की पहचान विजय विहार फेज-दो निवासी निर्जला देवी उर्फ प्रीति (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने करीब 6 किलोमीटर तक लगे तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सेक्टर-5, रोहिणी से निर्जला को दबोचकर बच्ची को बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
Woman kidnapped two year old girl from Vijay Vihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ससुराल वालों की ओर से बांझ होने के ताने से परेशान होकर एक महिला ने विजय विहार से दो साल के बच्ची को अगवा कर लिया। महिला बच्ची को लेकर बुलंदशहर जाने वाली थी, लेकिन पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


महिला की पहचान विजय विहार फेज-दो निवासी निर्जला देवी उर्फ प्रीति (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को विजय विहार निवासी मोहम्मद कमरुल हक ने थाने में दो साल की बच्ची के अगवा होने की शिकायत की। थाना प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो महिला बच्ची को साथ ले जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने करीब 6 किलोमीटर तक लगे तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सेक्टर-5, रोहिणी से निर्जला को दबोचकर बच्ची को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी साल 2017 में बुलंदशहर में हुई थी। ससुराल में उसे बांझ का ताना दिया जाता था। मां बनने की इच्छा पूरी करने के लिए उसने बच्ची को अगवा करने का फैसला किया था। वह वारदात को अंजाम देने के लिए परिवार से अलग रह रही थी। उसने कुरकुरे के पैकेट का लालच देकर बच्ची को अगवा किया था। वह बच्ची को लेकर परिचित के घर गई थी। ससुराल वालों को उसने बच्ची को जन्म देने की जानकारी दी थी। वह रविवार को बच्ची को लेकर बुलंदशहर जाने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed