{"_id":"b76c5889596842d78e1a894e5dabbe8c","slug":"woman-harassed-for-dowery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए रिस्तों की लगा दी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के लिए रिस्तों की लगा दी बोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 17 Mar 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग क्षेत्रों से तीन महिलाओं ने पुलिस को दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी है। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-तीन निवासी सुषमा ने बताया कि उसकी शादी गुड़गांव निवासी कुलभूषण के साथ वर्ष 2011 में हुई थी।
शादी के बाद से ही पति और ससुर राम कु मार ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे घर से जबरन निकाल दिया।
सेक्टर-10 निवासी प्रिया ने बताया कि यूपी निवासी सौरभ के साथ उसकी शादी हुई थी। इसके बाद से ही पति सौरभ, ससुर सचिदानंद, सास अनीता दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। एक अन्य मामले में सेक्टर-55 निवासी उमा शर्मा सेक्टर-55 निवासी नीरज शर्मा से हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
जब उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने पति नीरज शर्मा, ससुर तिलक राज शर्मा, सास कुसम लता और देवर भरत शर्मा पर इसका आरोप लगाया है।
विज्ञापन