फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman hang in shahabad dairy area

दिल्लीः सुबह करवाचौथ का व्रत रखा, दोपहर में फंदे पर लटकी पत्नी

Fri, 18 Oct 2019 12:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
woman hang in shahabad dairy area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शाहबाद डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, लेकिन दोपहर में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पति से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आरती (30) के रूप में हुई है। वह पति रोहित और सात साल के बेटे के साथ शाहबाद डेयरी इलाके की जैन कॉलोनी में रहती थी। रोहित निजी कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर को आरती के फांसी लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे में आरती चुन्नी का फंदा लगाकर पंखे से लटकी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रोहित से पूछताछ की। रोहित का कहना था कि वह भी आरती के खुदकुशी करने से हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि आरती ने बुधवार रात मेहंदी लगवाई थी और बृहस्पतिवार सुबह करवाचौथ का व्रत भी रखा था, लेकिन दोपहर को जब घर पहुंचा तो आरती को फांसी से लटका पाया। 


पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिवार वालों से पूछताछ के बाद ही खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed