{"_id":"5da8be888ebc3e93a3344674","slug":"woman-hang-in-shahabad-dairy-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सुबह करवाचौथ का व्रत रखा, दोपहर में फंदे पर लटकी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सुबह करवाचौथ का व्रत रखा, दोपहर में फंदे पर लटकी पत्नी
Fri, 18 Oct 2019 12:48 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, लेकिन दोपहर में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पति से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आरती (30) के रूप में हुई है। वह पति रोहित और सात साल के बेटे के साथ शाहबाद डेयरी इलाके की जैन कॉलोनी में रहती थी। रोहित निजी कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर को आरती के फांसी लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे में आरती चुन्नी का फंदा लगाकर पंखे से लटकी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रोहित से पूछताछ की। रोहित का कहना था कि वह भी आरती के खुदकुशी करने से हैरान है।
विज्ञापन
उसने बताया कि आरती ने बुधवार रात मेहंदी लगवाई थी और बृहस्पतिवार सुबह करवाचौथ का व्रत भी रखा था, लेकिन दोपहर को जब घर पहुंचा तो आरती को फांसी से लटका पाया।
पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिवार वालों से पूछताछ के बाद ही खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।