{"_id":"5b40ef484f1c1b55238b4fea","slug":"woman-doctor-resigned-on-putting-on-night-duty-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में नाइट ड्यूटी लगाने पर नाराज हुई महिला डॉक्टर, दे दिया इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में नाइट ड्यूटी लगाने पर नाराज हुई महिला डॉक्टर, दे दिया इस्तीफा
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी लगाने पर एक महिला डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जब भी डॉक्टर की उनकी नाइट ड्यूटी लगाई जाती है। वह बार-बार नौकरी छोड़ने की धमकी देती थीं।
विज्ञापन
शनिवार को फिर से रोस्टर में जब उनकी ड्यूटी नाइट में लगाई तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्हें लखनऊ भेजने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर हैं। लिहाजा उनकी ड्यूटी इमरजेंसी ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
वह रात को ड्यूटी नहीं करना चाहती हैं। अस्पताल का कहना है कि उनके बदले कभी कभार दूसरा डॉक्टर ड्यूटी कर सकता है। मगर हर बार ऐसा नहीं हो सकता।
सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों की संख्या कम होने की वजह से इमरजेंसी में उनकी नाइट ड्यूटी भी लगाई जा रही है। लेकिन वह नाइट ड्यूटी करने को तैयार नहीं है। उनका इस्तीफा शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन