फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman dies by sky fall

आसमान से गिरी मौत, सीने में हो गया छेद

Wed, 14 May 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 14 May 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
woman dies by sky fall

ग्रेटर नोएडा के जेवर ब्लाक के कल्लूपुरा गांव में बुधवार तड़के करीब चार बजे आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर जांच करने के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया है।

जेवर ब्लॉक के कल्लूपुरा गांव में मुकेश शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं और किसानी करते हैं। बुधवार तड़के करीब चार बजे बारिश आदि होने के दौरान पशुओं को चारा डाल रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी ममता (20) भी पशुओं को चारा डलवा रही थी।
विज्ञापन


अचानक आकाशीय बिजली पड़ी और ममता को अपनी चपेट में ले लिया। महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। मुकेश शर्मा ने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक महिला के सीने में बिजली उतरने से छेद हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और जांच पड़ताल करके एसडीएम को जानकारी दी। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को शासन के लिए भेज दिया गया है। जिससे महिला के परिजनों को मुआवजा दिलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed