{"_id":"59d38bb04f1c1bb8538b590e","slug":"woman-delivered-kid-because-of-hospital-carelessness-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर तक नहीं आई नर्स तो अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर कार में हुई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर तक नहीं आई नर्स तो अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर कार में हुई डिलीवरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : telegraph
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला की कार में ही डिलीवरी हो गई। डिलीवरी के बाद भी बहुत देर तक अस्पताल का स्टाफ ही नहीं आया। तब जाकर गर्भवती महिला को अस्पताल में लेकर आई महिला ने ही डिलीवरी में मदद कराई। उसके बाद स्ट्रेचर में महिला को लेबर रूम में लेकर गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक महिला अपने यहां काम करने वाली सहायिका की रिश्तेदार को लेबर पेन होने पर अपनी गाड़ी में जिला अस्पताल में लेकर आई थी। अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर आते ही महिला की डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन
उसके बाद भी महिला को देखने कोई नहीं आया। इसके बाद अस्पताल लेकर आई महिला ने खुद जिला अस्पताल की इमरजेंसी से गल्ब लेकर गर्भवती महिला की डिलीवरी में मदद कराई। फिर महिला को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने बताया कि वो मंगलवार सुबह को अस्पताल में लेकर आए थे, लेकिन उस दौरान भर्ती नहीं किया। घर जाने के बाद दोबारा से लेबर पेन होने लगा। इसके बाद अस्पताल लेकर आए।