फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dead, Murder charged for dowry in faridabad

दहेज नहीं लाई तो खिला दिया जहरीला खाना!

Mon, 02 Jun 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 02 Jun 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman dead, Murder charged for dowry in faridabad

फरीदाबाद के थाना भूपानी के गांव खेड़ीकलां में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार रात को महिला की खाना खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


खेड़ीकलां गांव में अमित कुमार अपने परिवार के साथ रहता है, वह एक कंपनी में सिक्योरिटी ब्रांच में नौकरी करता है। अमित की शादी इसी वर्ष 24 फरवरी को पलवल क्षेत्र के गांव भमरौला जोगी निवासी संगीता(21 वर्ष) से हुई थी।
विज्ञापन


बीके अस्पताल पहुंचे संगीता के ससुराल पक्ष के बुजुर्ग ने बताया कि शनिवार रात को संगीता ने खाना खा कर टीवी देखा और अपने कमरे में सोने चली गई। करीब 12 बजे उसने पेट में दर्द की शिकायत की। उसे बीके अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। अस्पताल पहुंचे संगीता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उन्होंने संगीता को खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया था। मायके पक्ष ने थाना भूपानी में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत
दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र के ताहिरपुर में शनिवार शाम संदिग्ध हालात में शन्नो (24) की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर जान दी। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक सीमापुरी में रहने वाली शन्नो की शादी तीन साल पहले अनिल से हुई थी। वह मकान नंबर-30, गली नंबर-11, ताहिरपुर में रहती थी। उसके जुड़वां बच्चे हैं। शनिवार शाम ससुराल पक्ष ने शन्नो के भाई शंकर को सूचना दी कि उसकी बहन ने घर में फांसी लगा ली है।

शंकर जब वहां पहुंचा तो उसे मामला संदिग्ध लगा। शन्नो की बहन पारो ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसके जीजा अनिल ने बहन को बुरी तरह मारा पीटा था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शन्नो की हत्या करने का आरोप लगाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये व एक स्विफ्ट कार मांग रहे थे। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed