फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman caught red-handed.

सूबेदार ने घर में चोरी कर रही महिला को रंगे हाथ पकड़ाया

Sat, 26 Sep 2015 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 26 Sep 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
Woman caught red-handed.

रिटायर्ड सूबेदार के घर पर चोरी करना एक महिला चोर को महंगा पड़ गया। वह घर से चोरी कर सामान लेकर भागती, इससे पहले रिटायर्ड सूबेदार ने महिला चोर को रंगे होथों पकड़ लिया।

विज्ञापन


जिसके बाद फौजी ने पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी। सेक्टर-39 पुलिस के आने पर फौजी ने महिला चोरनी को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला चोरनी से 7 चांदी के सिक्के, कैमरा व अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-39 स्थित ए-38 में रिटायर्ड सूबेदार दलजीत सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिनों से परिवार के सभी सदस्य शहर से बाहर घूमने गए हुए हैं।

सोने के सिक्के और कैमरा किया चोरी

Woman caught red-handed.

शुक्रवार शाम को दलजीत घर का ताला बंद कर बाहर टहलने चले गए थे। पहले से घात लगाए महिला चोर दलजीत के घर में पीछे केरास्तेेअंदर घुस गई। करीब आधे घंटे तक वह घर की टोह लेती रही।

वह चोरी की घटना को अंजाम देती, इससे पहले दलजीत वापस घर लौट आए। महिला वहां से भागती, इससे पहले सूबेदार ने महिला को दबोच लिया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोरनी की पहचान सरिता बरौला निवासी के रूप में हुई है।

वह मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उसकी निशानदेही पर उसके पास से 7 चांदी के सिक्के व एक कैमरा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed