फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman burnt alive in suspicious condition in faridabad

संदिग्ध हालात में जलने से नववाहिता की मौत

Sat, 29 Apr 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Apr 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
 woman burnt alive in suspicious condition in faridabad
मौत

परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ आठ माह पहले शादी करने वाली तिलपत कॉलोनी  निवासी वंदना की बृहस्पतिवार रात ससुराल में संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। पति पक्ष के मुताबिक वंदना ने आग लगाकर आत्महत्या की, जबकि पुलिस ने पिता वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह तिलपत कॉलोनी में रहते हैं। उनके मुताबिक बेटी वंदना ने आठ माह पहले अपनी मर्जी से कॉलोनी में ही रहने वाले मोनू से शादी की थी। प्रेम विवाह कर लेने के बाद उन्होंने भी बेटी दामाद को कुबूल कर लिया था। आरोप है कि उनकी रजामंदी पर ससुराल वाले दहेज की मांग कर बेटी को परेशान करने लगे। दहेज में एक कार और एक लाख रुपये की मांग पर प्रताड़ित की जा रही वंदना ने पिता को सारी बात बताई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बेटी की ससुराल जाकर मांग पूरी करने में असमर्थता जताई थी लेकिन उन्हें दुत्कार कर भगा दिया गया। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे दामाद मोनू ने उन्हें फोन कर बताया कि वंदना ने खुद को आग लगा ली। मोनू के घर पहुंचे तो पता चला कि करीब 90 फीसदी जल चुकी वंदना को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले जाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इलाज के दौरान वंदना की सांसें थम गईं। वीरेंद्र सिंह का कहना है कि बेटी वंदना ने आत्महत्या नहीं की बल्कि ससुराल वालों ने जला कर उसकी हत्या की है। एसएचओ सराय ख्वाजा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, जल्द ही आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed