{"_id":"eb43d34111c4ba0cb9d02c378a00d387","slug":"woman-blame-his-sister-in-law-fir-raping-her-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदोई ने की विवाहित के साथ दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदोई ने की विवाहित के साथ दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाने में 23 वर्षीय एक विवाहिता ने दुष्कर्म की कोशिश व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके साथ नंदोई ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित महिला थाने में शनिवार को फरीदाबाद निवासी 23 वर्षीय रीना(काल्पनिक नाम) ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष 22 फरवरी को गाजियाबाद के शांति नगर निवासी राहुल से हुई थी।
विज्ञापन
रीना का कहना है कि शादी के बाद से ही पति राहुल, ससुर सुरेश चंद शर्मा, सास सुमित्रा देवी, ननद सोनिया उर्फ सिम्मी व रजनी देवी और नंदोई अमित व नितिन दहेज की मांग करने लगे। सभी मिलकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने लगे।
विज्ञापन
रीना का आरोप है कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि नंदोई नितिन ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे ही झूठे केस मे फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।