फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in five-storey building; people save their lives by fleeing to the roof

पांच मंजिला इमारत में लगी आग: ग्राउंड फ्लोर पर था गोदाम, ऊपर रहते थे किरायेदार; 100 लोगों ने ऐसे बचाई जान

Mon, 31 Aug 2026 03:51 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 31 Aug 2026 03:51 AM IST
सार

संकरी गली और सड़क पर जाम के साथ गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण दमकल कर्मियों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद मेन रोड से करीब 300 मीटर लंबी पाइप लाइन जोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन
Fire breaks out in five-storey building; people save their lives by fleeing to the roof
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी नगर के पुराने सीलमपुर स्थित कुर्ती मार्केट की पांच मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय इमारत में करीब 100 लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


धुआं उठते ही ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग सतर्क हो गए और सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंच गए। बाद में सभी लोग बराबर वाली इमारत से सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:21 बजे गली नंबर-8 स्थित पांच मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 300 गज में बनी इमारत बेहद संकरी गली में स्थित है। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़ों के गोदाम में लगी थी। घटना के समय गोदाम बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत की ऊपरी चार मंजिलों पर कमरे बने हुए हैं, जहां कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर रहते हैं। गोदाम से धुआं निकलता देखकर ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को आग का पता चला। उन्होंने तत्काल इमारत खाली की और छत पर पहुंच गए। इसके बाद आसपास की इमारतों को भी खाली कराया गया।

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
संकरी गली और सड़क पर जाम के साथ गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण दमकल कर्मियों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद मेन रोड से करीब 300 मीटर लंबी पाइप लाइन जोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10:50 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग को ऊपरी मंजिलों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया।


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
पुलिस के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शाहदरा जिला पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed