फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of politicizing the drug issue

Delhi NCR News: नशे के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार पर नशे के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप कुमार दिल्ली पुलिस पर नशे की बिक्री को शह देने का आरोप लगाने से पहले पंजाब में अपनी ही पार्टी की सरकार के दौरान नशे की बिक्री पर ध्यान दें। कपूर ने कहा कि विधायक हर मुद्दे पर मीडिया में राजनीतिक जगह बनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कल्याणपुरी ही नहीं, पूरी दिल्ली की जनता उनकी असलियत समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि कुलदीप कुमार जितना समय हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने में लगाते हैं, उतना अगर समाधान खोजने में लगाते तो कल्याणपुरी की स्थिति बेहतर होती। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नशे की बिक्री कहीं भी होना गलत है और दिल्ली पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई और सख्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को पहले पंजाब में गली-गली बिक रहे नशे को रोककर दिखाना चाहिए। कपूर ने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई को राजनीति का मुद्दा बनाने के बजाय इसे रोकने के लिए ठोस प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed