फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP to launch booth-level campaign against drug abuse

Delhi NCR News: नशे के खिलाफ बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी दिल्ली भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से मिले संदेशों को दिल्ली में अभियान का रूप देने की घोषणा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को कहा कि दिल्ली भाजपा हर जिले, विधानसभा और बूथ स्तर पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार, खेल प्रतियोगिताएं और युवा चौपाल आयोजित की जाएंगी।
मल्होत्रा ने सैनी एनक्लेव में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मन की बात सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त भारत का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। ड्रग फ्री यूथ फॉर डेवलप्ड इंडिया अभियान को दिल्ली में भी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। युवाओं को खेल, संस्कृति और सेवा से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि योजना के 46 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं और करीब 35 लाख महिलाएं इससे जुड़कर अपना कारोबार बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा सामान्य वर्ग की महिलाओं को डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग और विपणन की जानकारी दिलाने में मदद करेगी। उनके अनुसार, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही वास्तविक महिला सशक्तीकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्होत्रा ने वोकल फॉर लोकल अभियान को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले त्योहारों में दिल्लीवासी मेड इन इंडिया और मेड इन दिल्ली उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेश को गली-गली तक पहुंचाने और नशा मुक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित दिल्ली के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed