{"_id":"13c67e3c98dd716eb6f68038c5901645","slug":"woman-attacks-on-robber-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब महिला ने पकड़ा बदमाश का कॉलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब महिला ने पकड़ा बदमाश का कॉलर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Jul 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मधु विहार इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार शाम पति के साथ घर लौट रही महिला की चेन झपटकर भागने की कोशिश की, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश की शर्ट का कॉलर पकड़कर उसे गिरा लिया।
विज्ञापन
भीड़ ने पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने उसके फरार हुए साथी को बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से झपटमारी की 12 से अधिक वारदातों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक 17 ब्लॉक, कल्याणपुरी में रहने वाली सीता (30) पति रोहित के साथ किसी काम से मधु विहार आई थी। नरवाना रोड पर बाइक खराब होने के बाद दंपति पैदल ही घर लौट रहा था। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने सीता के गले से चेन झपट ली।
विज्ञापन
सीता शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी और एक बदमाश को बाइक से खींचकर गिरा लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी की पहचान वेस्ट विनोद नगर निवासी ताराचंद (21) के रूप में हुई। इसके पास से सीता की चेन मिल गई।
ताराचंद से पूछताछ के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रदीप झा (21) को बाइक समेत दबोच लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी बंगलूरू के एक कॉलेज से बीकॉम कर रहे हैं। वहीं प्रदीप नोएडा के कॉल सेंटर में नौकरी करता है। दोनों नशे की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करते थे।