{"_id":"42e41a3a2333e1dda2d52d3e6454ca0b","slug":"woman-attack-on-man-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेंटबाजी करने वाले को महिलाओं ने जमकर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेंटबाजी करने वाले को महिलाओं ने जमकर धुना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 09 Aug 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में एक युवक को शराब पीकर महिलाओं पर फब्तियां कसना महंगा पड़ गया। महिलाओं ने इकट्ठा होकर शराबी की जमकर धुनाई की और फिर से पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
जेवर कस्बे के रावतिया मोहल्ले में एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसी दौरान कुछ महिलाएं वहां से गुजरी तो युवक ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। पहले तो महिलाओं ने उसे नजरंदाज किया।
विज्ञापन
जब युवक लगातार बदतमीजी करने लगा तो इकट्ठा होकर महिलाओं ने उसको जूतों-चप्पलों से जमकर धुना। इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को ले गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शराबी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है, लेकिन उसे अभी शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जेवर में यह एक माह में दूसरा मामला है।
इससे पहले भी शराब की तस्करी करने आए दो लोगों को महिलाओं ने जमकर पीटा था और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था।