फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Education Minister Ashish Sood distributed 432 bicycles to female students.

Delhi NCR News: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने छात्राओं को बांटी 432 साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
विद्या वाहिनी योजना के तहत अब तक 26 हजार छात्राओं को दी जा चुकी हैं साइकिल
विज्ञापन

विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करें: आशीष सूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों में अटूट आत्मविश्वास विकसित करना है, जिससे कि वे केवल रिपोर्ट कार्ड के अंकों तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें विषयों की समझ, व्यावहारिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने की क्षमता विकसित हो। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने यह बातें जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने कक्षा नौवीं की छात्राओं को 432 साइकिल वितरित कीं। दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई से विद्या वाहिनी योजना को शुरू किया था। इसके अंतर्गत अब तक दिल्लीभर में लगभग 26,000 साइकिल दी जा चुकी हैं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को पहचाने, नए कौशल सीखें और भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करें। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को सरकारी स्कूलों में विश्वस्तरीय डिजिटल शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हों। शिक्षा मंत्री ने कहा कि साइकिल छात्राओं के लिए केवल आने-जाने का साधन नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को साइकिल चलाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बढ़ रहीं आधुनिक सुविधाएं :कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में 255 स्मार्ट क्लासरूम, दो डिजिटल लाइब्रेरी, चार आईसीटी लैब और पांच भाषा प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इन सुविधाओं के जरिये विद्यार्थियों को पढ़ाई के नए तरीके सीखने और तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिल रहे कई भाषाएं सीखने के अवसर : शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को फ्रेंच, जर्मन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं के साथ संस्कृत भाषाएं सीखने के अवसर भी दिए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की भाषा संबंधी समझ बढ़ेगी और भविष्य में उनके लिए नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article