फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman arrested for forcing girl into prostitution on pretext of job in Delhi

महिला ही निकली जिस्म की सौदागर: पहले लड़कियों को जिंदगी संवारने के सपने दिखाए, फिर देह व्यापार में झोंक दिया

Thu, 07 Nov 2024 07:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Nov 2024 07:29 PM IST
सार

महिला आरोपी को दिल्ली के शकरपुर इलाके से उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे झारखंड पुलिस के कब्जे में सौंप दिया गया है।पुलिस पीड़ित युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Woman arrested for forcing girl into prostitution on pretext of job in Delhi
देह व्यापार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से नौकरी के बहाने युवती को देहव्यापार में धकेलने वाली महिला को पूनम मरांडी (29) को गिरफ्तार किया है। महिला को दिल्ली के शकूरपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पीड़ित युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ये भी पता किया जा रहा है कि आरोपी महिला पूनम मरांडी पहले कितनी युवतियों को देहव्यापार में धकेल चुकी है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार जिला साहेबगंज, झारखंड निवासी एक 47 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा था कि वर्ष 2021 में नौकरी दिलाने के नाम पर उसकी बेटी की मानव तस्करी के संबंध में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पहले 3 महीनों तक अपनी बेटी से संपर्क किया था और नौकरी के लिए उसे 12 हजार प्रति माह वेतन दिया गया था। उसके बाद उसका अपनी बेटी से कोई संपर्क नहीं रहा और उसे कोई पैसा नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड पुलिस के संबंधित जांच अधिकारी ने लापता लड़की और वांछित आरोपियों का पता लगाने के लिए अपने प्रयास किए। झारखंड पुलिस की एक टीम 3 नवंबर को दिल्ली पहुंची और आरोपी महिला का पता लगाने का प्रयास किए गए, लेकिन सफल नहीं हो सकी। झारखंड पुलिस ने मामला मानव तस्करी का होने के कारण एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन, शकूरपुर, दिल्ली के साथ मिलकर सहायता के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एएचटीयू यूनिट से संपर्क किया। उन्होंने पूनम मरांडी नामक वांछित आरोपी का पता लगाने और लापता लड़की का पता लगाने में मदद मांगी। 

विज्ञापन

एएचटीयू में तैनात इंस्पेक्टर मनोज दहिया, महिला एसआई बिमला और सिपाही धर्मराज ने जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी के आधार पर, वांछित महिला आरोपी को दिल्ली के शकरपुर इलाके से उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे झारखंड पुलिस के कब्जे में सौंप दिया। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद गायब पीड़ित युवती को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed