{"_id":"5c1fbc6fbdec2256af3f4d12","slug":"woman-anchor-defamation-against-somnath-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एंकर ने सोमनाथ भारती पर लगाया मानहानि का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एंकर ने सोमनाथ भारती पर लगाया मानहानि का आरोप
Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
सोमनाथ भारती
आप विधायक सोमनाथ भारती का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। अब एक निजी न्यूज चैनल की महिला एंकर ने उनके खिलाफ अदालत में मानहानि की शिकायत दायर की है। एंकर का आरोप है कि सोमनाथ भारती ने नवंबर 2018 में एक शो के दौरान उसके लिए फोन पर अभद्र शब्दों व भाषा का इस्तेमाल तथा उसके पेशे पर उंगली उठाते हुए अपमान किया।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश शिकायत में कहा गया कि 20 नवंबर को एक शो के दौरान पीड़िता ने सोमनाथ भारती का फोन मिलाकर उनसे जनहित से जुड़ा सवाल पूछा। इसका जवाब देने के बजाय सोमनाथ भारती ने महिला के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कोर्ट ने पीड़िता की ओर से अधिवक्ता योगेश स्वरूप ने शिकायत दायर कर कहा कि सोमनाथ पर मानहानि का मामला बनता है, इसलिए उन पर मानहानि का मुकदमा चलाया जाए।
विज्ञापन
महिला एंकर का आरोप है कि भारती ने उससे अभद्रता करते हुए कहा कि वह भाजपा की दलाल है और दलाली करती हैं। इस घटना को सभी दर्शक चैनल पर लाइव देख रहे थे। कई लोगों ने उसे फोन करके इस बारे में पूछा। इतना ही नहीं उसकी सोसाइटी में रहने वाले एक शख्स ने भी कहा कि उसकी काफी बेइज्जती हुई है और वह टीवी एंकर की नौकरी ही क्यों करती है।
विज्ञापन
पीड़िता ने इन शिकायतों से परेशान होकर पुलिस में भी इसकी शिकायत दी थी। इसके बाद अब महिला एंकर ने सोमनाथ भारती के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में शिकायत दी है। इस शिकायत पर आज (सोमवार) एसीएमएम समर विशाल के समक्ष सुनवाई होगी।